नैनीताल जनपद के चूनाखानग्राम में प्रथम आईटीएफ एमटी 100 के आयोजन की तैयारियां पूर्ण

टूर्नामेंट- जेम्स कार्बेट कप 2024

आयोजन तिथि- 3 से 8 अक्टूबर तक।

आयोजन स्थल- आप्टिमम टेनिस एकेडेमी, चूनाखान, बैलपड़ाव

नैनीताल।  अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन, इंग्लैंड (लंदन) ने जनपद नैनीताल के चूनाखान, बैलपड़ाव में स्थित फल्ड लाइट से सुसज्जित आप्टिमम टेनिस एकेडेमी को माह अक्टूबर के प्रथम सप्ताह दिनांक 3 से 8 तक आटीएफ एमटी 100 (आप्टिमम जेम्स कार्बेट कप) के आयोजन की अनुमति दी है।

ज्ञातब्य रहे कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कुमांऊ जोन में प्रथम बार किया जा रहा है।नैनीताल : चूनाखानग्राम में प्रथम आईटीएफ एमटी 100 के आयोजन की तैयारियां पूर्ण 

इस भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन फेंस स्पोर्टस क्लब द्वारा किया जा रहा है।

टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनीश रस्तोगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्व का कोई भी टेनिस खिलाड़ी अपने आयुवर्ग में सिंगल्स व डबल्स इवेंट में प्रतिभाग कर सकता है।नैनीताल : चूनाखानग्राम में प्रथम आईटीएफ एमटी 100 के आयोजन की तैयारियां पूर्ण 

सचिव डीटीए, नैनीताल हेम कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व एक प्रैस वार्ता का आयोजन उत्तरांचल दीप समाचार पत्र के कार्यालय के प्रेस कांफ्रेंस हाल में दिनांक 14 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट से किया जाएगा।

इस प्रेस वार्ता में टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनीश रस्तोगी व निदेशक, आप्टिमम टेनिस एकेडेमी,चूनाखान, बैलपड़ाव देवेन्द्र सिंह रावत, क्रमशः प्रतियोगिता के प्रारूप, कोर्टस, पुरस्कार व खिलाड़ियों को दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  व्यापार मंडल अध्यक्ष के आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने खोली लोअर मॉल रोड

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.