हल्द्वानी। रामलीला प्राचीन समय से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है। हम जो रामलीला मंच पर देखते हैं और कलाकारों के पात्रों को उनका अभिनय करते हुए देखते हैं तो हमें कई कलाकार हमें मंत्र मुग्ध कर जाते हैं और अपनी बेहतरीन कला के बलबूते वह कई लोगों के दिलों में राज करते हैं।

इसके लिए अभ्यास और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। इसके लिए कई महीनो पहले तैयारी शुरू हो जाती हैं। नैनीताल जिले में अलग-अलग जगहों पर रामलीला एक महीना भर चलती हैं कहीं कुछ समय आगे और कहीं कुछ समय बाद इसमें कलाकार अहम किरदार निभाते हैं।

ऊंचापुल रामलीला का मंचन 16 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ 

ऊंचापुल की रामलीला अपने आप में खास है। यहां कई सालों से दशरथ की पात्र में पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक बंशीधर भगत करते आ रहे हैं। कई बड़े कलाकार और छोटे कलाकार काफी समय पहले से ही रामलीला के पात्रों का अभिनए करते हैं।

रामलीला में जो मुख्य रूप से किरदार निभाते हैं, उनमें सोनू बोहरा, मनोज जोशी, नरेश मेर,पंकज, जसौद भोजक, भरत जोशी और भी कई कलाकार अहम भूमिका निभाते हैं।

ऊंचापुल रामलीला कमेटी में संरक्षक जगदीश नैनवाल, पार्षद प्रमोद पंत, अध्यक्ष रामलीला कमेटी त्रिलोचन दुर्गा पाल,निदेशक केडी जोशी, व्यवस्थापक तनुज नैनवाल एवं कमेटी के कई पदाधिकारी व पूर्व अध्यक्ष भोला भगत पार्षद मनोज जोशी समेत और भी कई लोगों का रामलीला का संचालन करने में अहम भूमिका होती है।

पात्रों के अभ्यास की कुछ झलकियां…

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नाईसेला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटर कॉलेज बनाने की पहल, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.