ब्रेकिंग न्यूज़
व्यापारियों की समस्याओं पर सीएम धामी का भरोसा—“आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभनेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षितदर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौतमुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवाद

हल्द्वानी। लंबे समय तक कुंभकरणी नींद में रहने के बाद रेलवे प्रशासन अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरकत में आया है।

योजना के तहत रेलवे स्टेशन क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

इसी क्रम में हल्द्वानी और लालकुआं रेलवे स्टेशन के आसपास फैले अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया अब तेज कर दी गई है।

रेलवे, वन विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त बैठक हल्द्वानी तहसील में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रेलवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण की पहचान कर उन्हें हटाया जाएगा।

बैठक के तुरंत बाद संयुक्त टीम ने हल्द्वानी और लालकुआं रेलवे स्टेशन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। सर्वे का काम आज से शुरू कर दिया गया है अतिक्रमण चिन्हित कर उसकी एक समेकित रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी स्थानीय प्रशासन की मानें तो जनहित और रेलवे की विकास योजनाओं को देखते हुए अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

ताकि किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। इस अभियान से रेलवे की जमीन को पुनः कब्जे में लेकर यात्री सुविधाओं के विकास और स्टेशन आधुनिकीकरण के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, चांदनी चौक में लगाए कैमरे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.