ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा तथा श्री देव सुमन शिक्षक संघ कूटा के मध्य ऋषिकेश के ललित मोहन शर्मा परिसर में एक बैठक हुई।

जिसमें शिक्षकों समस्याओं पर विचार किया गया । उच्च न्यायालय उत्तराखंड के निर्णय के मुताबिक दस वर्ष की सेवा कर चुके संविदा प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को नियमित करने ,संविदा शिक्षकों का वेतन यूजीसी नियम अनुसार 57700 करने ,शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिए गोल्डन कार्ड शीघ्र बनवाने , ग्रुप इंश्योरेंस का शासनादेश को शीघ्र लागू करने जिससे उसकी सीमा बढ़ सके ,प्रोफेसर्स को लेवल 15 दिया जाय जो केंद्रीय विश्व विद्यालय मे दिया जा चुका है।

सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई तथा सरकार से समुचित कदम उठाने की मांग की गई ।

बैठक में उत्तराखंड विश्वविधालय शिक्षक महासंघ यू यू टी ए यूटा बनाने का फैसला लिया गया।

जिसमें प्रॉफ नवीन शर्मा श्री देव सुमन विश्वविधालय को प्रदेश संयोजक तथा कुमाऊं यूनिवर्सिटी के प्रॉ ललित तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है ।

बैठक में प्रॉफ कल्पना पंत श्री देव सुमन विश्वविधालय तथा डॉ उमंग सैनी कुमाऊं विश्वविधालय को प्रदेश उपाध्यक्ष , प्रॉफ वी एन गुप्ता ऋषिकेश तथा डॉ विजय कुमार कुमाऊं विश्वविधालय को प्रदेश महा सचिव , प्रॉफ हेमंत परमार ,प्रॉफ अंजनी दुबे ऋषिकेश डॉक्टर संतोष कुमार ,तथा डॉ शिवांगी चैन्याल नैनीताल को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है ।

लॉ कॉलेज डॉ दीपक्षी जोशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है प्रॉफ ललित तिवारी कूटा के अध्यक्ष है तथा उससे पूर्व फूगता के एग्जीक्यूटिव मेंबर ,कूटा के संयुक्त सचिव ,महासचिव ,कुमाऊं विश्वविधालय महासंघ के महासचिव रह चुके है ।प्रॉ नवीन शर्मा श्री देव सुमन के अध्यक्ष है ।

संगठन उच्च शिक्षा के शिक्षकों के लिए कार्य करेगा तथा अन्य विश्वविधालय को भी इसमें शामिल किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें :  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले पर राहुल गांधी के बयान से गरमाई सियासत, श्री राम सेवा धर्मार्थ न्यास ने जताई आपत्ति

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.