ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में 21 मार्च को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा आयोजित होने जा रही है।

सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 20 हजार लोगों के जुटने की संभावना है।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के नेतृत्व में नैनीताल जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सरकार की चार साल की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए प्रदर्शनी (एग्जीबिशन) भी लगाई जाएगी। साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने भीड़ जुटाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है।

इधर, पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.