हल्द्वानी। अपनी मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने शनिवार को हल्द्वानी में तांडव रैली का आयोजन किया रैली कुसुमखेड़ा चौराहे से कुमाऊं कमिश्नर कैम्प कार्यालय तक पहुची।

जहां लोगों ने सड़कों पर उतरकर उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों मूल निवास और भू कानून को लेकर प्रदर्शन किया उत्तराखंड क्रांति दल की तांडव रैली कुसुमखेड़ा चौराहे से कमिश्नर कैंप कार्यालय तक निकल गई।

तांडव रैली के संयोजक भुवन जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बने 24 साल हो गए हैं इन 24 सालों में उत्तराखंड के पर्वतीय भूभाग पूरी तरह बंजर हो चुके हैं युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है।

जिससे उत्तराखंड की जनता में भारी आक्रोश हैं आयोजको ने सांस्कृतिक दल के माध्यम से तांडव कार्यक्रम किया इस दौरान लोगों ने मांग की उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू कानून लागू किया जाय।

उत्तराखंड क्रांति दल में रैली की बड़ा आयोजन किया था लेकिन आपसी गुटबाजी के चलते रैली में बहुत से कार्यकर्ता नहीं पहुंचे रैली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन में भारी तैयारी की थी. किसी तरह का कोई अवस्था नहीं फैले इसको लेकर शहर में पुलिस व्यवस्था चाकचौबंद बंद की गई थी।

इसके अलावा सड़कों पर वाहनों का भी डायवर्जेंट किया गया था लेकिन रैली में अधिक लोग नहीं आने के चलते रैली सामान्य रही और कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय तक पहुंच कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन देकर सरकार से सशक्त भू कानून बनाने की मांग की।

इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक भुवन जोशी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन आज प्रदेश की दुर्दशा हो गई है।

उन्होंने कहा उत्तराखंड में जमीनों पर कब्जा करके भू माफियाओं ने यहां के जंगल और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाया है. ऐसे में हिमाचल की तर्ज पर यहां पर भी सशक्त भू कानून लागू होना चाहिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.