अल्मोड़ा। ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता बी आर सी ताड़ीखेत के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 सीनियर वर्ग में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय ताड़ीखेत के बच्चों ने प्रथम, पीएम श्री रा इ का जैनोली के छात्रों ने द्वितीय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ताड़ीखेत के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 जूनियर वर्ग में राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज ताड़ीखेत के छात्रों ने प्रथम, राजकीय जूनियर हाई स्कूल डौड़ाखाल के छात्रों ने द्वितीय तथा राजकीय जूनियर हाई स्कूल कपीना के साथ छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता मे सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व लेखन सामग्री प्रदान किया गया। वही प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व विशेष पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर राम सिंह जनी, डॉक्टर डीसी पंत, सूर्यमणि, दीपिका, विश्वास, कमलेश बुधनी, जगदीश उपाध्याय, अमित कुमार शर्मा, विनीता खाती, महेश कुमार आर्य, राधा अधिकारी, कमल बुधोरी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जगदीश उपाध्याय प्रधानाध्यापक राजकीय जूनियर हाई स्कूल कपीना ने किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.