संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के आश्वासन के बाद रामगढ़ विकास संघर्ष समिति ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को अनिश्चित कालीन आमरण अनशन किया समाप्त

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। रामगढ़ विकास संघर्ष समिति के तत्वाधान में रामगढ़ विकास की 9 सूत्रीय मांगो को लेकर समिति के सदस्यों ने आज संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के आश्वासन पर अपना अनिश्चितकालीन आमरण अनशन समाप्त किया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट के लिखित आश्वासन देने के बाद यह अनशन आज समाप्त किया गया है। संघर्ष समिति के संयोजक गणेश आर्य ने बताया कि आज संयुक्त मजिस्ट्रेट और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ब्लॉक सभागार रामगढ़ में वार्ता की गई।

जिसमें क्षेत्र की 9 मांगों पर चर्चा की गई। जिसमें उप तहसील रामगढ़ का संचालन आगामी 15 दिन के अंदर संचालित करने का आश्वासन दिया गया।

मंडी समिति द्वारा मिनी जैविक फल मंडी भूतिया में कोल्ड स्टोर नथुवाखान डाक बंगला की तत्काल मरम्मत कार्य सहित सभी मांगों को करवाने का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान प्रकाश, पीसी नौगाई, अनिल आर्य, पुष्कर,राकेश बृजवासी, देवेंद्र मेर, त्रिलोचन,दीपक कुमार,पंकज नेगी, दीप चंद्र व जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर आरोपों की लंबी फेहरिस्त, पुराने मामलों से फिर चर्चा में आए,कभी हत्या का मामला, कभी किडनी निकालने का आरोप;जानिए किन-किन आरोपों से जुड़ा है नाम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.