ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में रामसेवक सभा में भरत मिलाप और राज्याभिषेक के साथ समाप्त हुआ रामलीला महोत्सव 

रिपोर्टर-  गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मल्लीताल में राम सेवक सभा प्रांगण में राम भरत मिलाप और राज्याभिषेक नाटक का अभिनय किया गया।

 छोटे-छोटे बच्चों ने राज्याभिषेक के दौरान बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। रामसेवक सभा द्वारा 3 महीने से बच्चों को तालीम सीखा रही थी और कलाकारों ने बहुत ही सुंदर तरीके से राम लीला मंचन में अभिनय किया।

रामसेवक सभा राज्याभिषेक होने से पहले रामलीला में प्रतिभा करने वाले कलाकारों को पारितोषित कर छात्रवृत्ति प्रदान की वही पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तराखंड किरन साह ने अपनी पत्नी स्वर्गीय.एवं माता जी स्वर्गीय माया साह स्मृति में 2013 से हर साल रामलीला में सर्वश्रेष्ठ अभिनय करने वाले कलाकारों को ट्रॉफी प्रदान करते हैं।

रामलीला के अंत मे राज्याभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया सभा के पदाधिकारियो ने भगवान श्री राम की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरीश जोशी मक्खन मनोज कुमार साह, जगदीश बवाड़ी, भीम सिंह कार्की विमल चौधरी विमल शाह , मुकुल जोशी, कैलाश जोशी, गोधन बिष्ट, आशु बोरा,प्रभात शाह गंगोला, कमलेश ढोडीयाल, डोलमा गुरुरानी, आदि लोग का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें :  चम्पावत और नैनीताल में गरजे हरीश पनेरु: “अधर्म का साथ छोड़ो, सत्य के साथ खड़े हो”

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.