ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौतरक्षाबंधन पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं, बोले—जनसुरक्षा और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, पीआरओ हेमा ऐठानी ने SSP की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्ररक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं बहनें, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी; भावुक होकर बोलीं—अगली राखी घर पर मनाएंहल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामदनैनीताल : राखी की डिलीवरी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्राइवेट कूरियर कंपनियों की चेकिंग के दिए निर्देश

स्व. गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत के कार्यालय में घुसा पानी।

कक्षो मे पानी घुसने से कई जरूरी दस्तावेज भीगे।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। स्व. गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में बारिश के बाद नये बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के अन्दर कक्षों में पानी घुस गया है।

कक्षों मे पानी घुसने से कई जरूरी दस्तावेज गीले हो गए हैं। जिसके बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत ने चिकित्सालय का निरिक्षण किया।

बता दे कि कुमाऊं और गढ़वाल के मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय रानीखेत मे नये बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय मे आज सुबह हुई भारी वर्षा से पानी घुस गया। जिसका कार्य उत्तरांचल पेयजल निगम घिंघारीखाल द्वारा करवाया गया है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुण अग्रवाल ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि तेज बारिश के कारण चिकित्सालय में जल भराव हो गया है।

आज  इसी का निरीक्षण किया। ऐसा जल भराव पहले भी हो चुका है, और जांच के बाद बचे हुए काम को जल्द खत्म करने के निर्देश दिए गए थे। क्योंकि वो काम अभी तक पूरा नहीं किया गया, इसीलिए हमारे द्वारा इस पर कार्रवाई की जा रही हैं।

डॉक्टर संदीप दीक्षित ने बताया कि निर्माण कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। ठेकेदारों ने सावधानी के लिए नाली बनाई थी, पर पिरूल के कारण नाली बंद हो गई, और पानी ने दूसरा रास्ता बना लिया।

इसीलिए मैंने जल निगम के जेई साहब से बात करके इस समस्या के जल्दी निराकरण की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  मासिक अपराध समीक्षा में SSP के सख्त निर्देश—डिजिटल पुलिसिंग से साइबर अपराध तक, हर मोर्चे पर जवाबदेही तय

You missed

error: Content is protected !!