ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी नौकरी। कृषि विभाग, उद्याग विभाग और पशुपालन विभाग में ग्रुप सी के कुल 645 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई है।

आयोग द्वारा 7 अक्टूबर को जारी अधिसूचना (सं. A-2 / DR (AHA) /S-1/2023-24) के अनुसार सहायक कृषि अधिकारी के 354 पदों, उद्यान पर्यवेक्षक के 245 पदों, उद्यान निरीक्षक के 27 पदों, सहायक मशरूम विकास अधिकारी के 3 पदों, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के 5 पदों, सहायक पौंध सुरक्षा अधिकारीक के 2 पदों और चारा सहायक के 8 पदों पर भर्ती की जानी है।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से विज्ञापित ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट, ukpscnet.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से चल रही है और 27 अक्टूबर तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

आवेदन से पहले जानें योग्यता उत्तराखण्ड ग्रुप सी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित विषय में स्नातक होना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में टैक्स-फ्री हुई ‘हनुमान अंश’, सीएम धामी बोले—नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को मिलेगा नया विस्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.