ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं की छात्राओं द्वारा रिलायंस मॉल कमलुआगंजा हल्द्वानी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत व्यावसायिक शिक्षा रिटेल के कक्षा 9, 10, 11, 12 की छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया ।

समन्वयक  पंकज कोठारी विजन इंडिया सर्विस (प्राइवेट लिमिटेड )के नेतृत्व में हुए रिटेल शैक्षिक भ्रमण में रिलायंस मॉल कमलुआगंजा हल्द्वानी के सतीश जोशी और नदीम  (विभाग प्रबंधक) ने छात्राओं को रिटेल से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई 

सभी प्रकार के टूल्स व उनके कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य  कमलेश कुमार खर्कवाल जी ने व्यावसायिक शिक्षा को काफी लाभप्रद बताया व सरकार द्वारा चलाई गई।

व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कदम बताया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की रिटेल प्रशिक्षिका  रंजना आर्या के द्वारा किया गया।

इस दौरान विद्यालय की अध्यापिका  हेमा आर्या (प्रवक्ता ) रेखा वर्मा (स. अ.)श्रीमती सोनिका तिवारी व्यावसायिक प्रशिक्षिका (आटोमोटिव)उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का ₹43.50 करोड़ से शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.