ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने जनपद के हल्द्वानी, रामनगर और भीमताल क्षेत्रों में संचालित CBSE बोर्ड विद्यालयों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में CBSE विद्यालय होने के कारण अभिभावकों पर पुस्तकों और गणवेश की तत्काल खरीद का दबाव बनाया जा रहा है, जिसकी शिकायतें संज्ञान में आई हैं।

इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी CBSE विद्यालयों को निर्देशित किया है कि 20 अप्रैल 2026 तक विद्यालयों में गणवेश की अनिवार्यता में शिथिलता प्रदान की जाए।

इसके साथ ही विद्यालयों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जब तक बाजार में पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो जाती, तब तक बुक बैंक के माध्यम से छात्रों की पढ़ाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी छात्र की शिक्षा प्रभावित न हो।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चोरी कांड में रुद्रपुर के चार आबकारी कर्मचारी गिरफ्तार, बरामद जेवरात-नकदी खुर्द-बुर्द करने का आरोप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.