ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कैंची धाम मेला-2026, पर्यटन सीजन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर 11 जून से 16 जून तक यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे।

इस व्यवस्था के तहत नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के बाजारों एवं प्रतिष्ठानों को देर रात तक संचालन की अनुमति दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को भोजन, दवाइयां, आवश्यक वस्तुएं तथा अन्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि देर रात तक खुले रहने वाले प्रतिष्ठानों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए तथा सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था के साथ जनसुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि कैंची धाम मेले एवं पर्यटन सीजन के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

इससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं निर्बाध रूप से मिल सकेंगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएसबी परिसर में मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.