ब्रेकिंग न्यूज़

ओखलकांडा (नैनीताल)। ग्राम सभा डालकन्या में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक श्रीरामलीला मंचन का आयोजन इस वर्ष भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जाएगा। श्री आदर्श रामलीला कमेटी डालकन्या द्वारा जारी सूचना के अनुसार आगामी 14 जून 2026 से गांव में पारंपरिक श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ होने जा रहा है।

रामलीला कमेटी ने समस्त धर्मप्रेमी जनता, मातृशक्ति, युवाशक्ति, मित्रमंडली एवं क्षेत्रवासियों को इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। कमेटी का कहना है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का विशेष सहयोग मिल रहा है तथा सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

श्री आदर्श रामलीला कमेटी डालकन्या ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं रामभक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

निवेदक:

समस्त ग्रामवासी एवं समस्त श्री आदर्श रामलीला कमेटी, डालकन्या

लक्ष्मण सिंह बिष्ट

संगठन महामंत्री

श्री आदर्श रामलीला कमेटी, डालकन्या, ओखलकांडा, जनपद नैनीताल।

यह भी पढ़ें :  IPS प्रहलाद नारायण मीणा बने WCCB के नए डिप्टी डायरेक्टर, वन्यजीव अपराध पर कसेंगे शिकंजा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.