ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कुमाऊ विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के शोधार्थी व राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर  अरविन्द कुमार को दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार एवं उत्तराखंड आयुष विश्वविद्यालय गुरुकुल कांगड़ी परिसर हरिद्वार के सयुंक्त तत्वाधान में 31 अगस्त 2025 को आयोजित ‘ दिव्य गंगा महोत्सव हरिद्वार ‘ में ” दिव्य गंगा सेवा सम्मान 2025 ” से सम्मानित किया गया।

टश्री अरविन्द कुमार का जन्म गंगा किनारे संगम नगरी नाम से प्रसिद्ध प्रयागराज जनपद में हुआ, अपने किशोरावस्था से ही वें गंगा सफाई और गंगा सफाई जागरूकता कार्यक्रम से जुड़े रहें हैं।

राजकीय महाविद्यालय, शाहपुर में कार्यरत रहने के मध्य भी वें साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप जुड़े रहतें है।

आपको इससे पूर्व भी विभिन्न संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका हैं । अरविन्द कुमार को दिव्य गंगा सेवा सम्मान 2025 मिलने पर हिन्दी विभाग के सभी आचार्यो नें प्रसन्नता व्यक्त की।

राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार एवं महाविद्यालय के सभी सहयोगी यथा असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संतरेश रानी, असिस्टेंट प्रोफेसर आशु प्रजापति, कार्यालय प्रभारी अनुज कुमार, सह कार्यालय प्रभारी नितिन कुमार नें उन्हें बधाई व शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.