बैंक से सेवानिवृत्त महिला को पांच दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

गिरफ्तारी का वारंट और कुछ दस्तावेज वाट्सएप पर भेजे

देहरादून। साइबर ठगों ने बैंक से सेवानिवृत्त महिला को पांच दिन डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 31 लाख 31 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने उन्हें डराया कि उनके खाते में दो करोड़ रुपये का अवैध रूप से लेनदेन हुआ है।

इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रुड़की के गंगनहर निवासी महिला शौंपा मौलिक ने बताया कि 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड से मुंबई के एक माल से एक लाख, 68 रुपये की खरीदारी हुई है।

इसके बाद कहा कि उनके आधार कार्ड से कैनरा बैंक मुंबई में एक खाता खोला गया है, जिसमें दो करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

गिरफ्तारी का वारंट और कुछ दस्तावेज वाट्सएप पर भेजे

इसके बाद कहा कि उनकी बात वीडियो काल से मुंबई क्राइम ब्रांच से कराई जा रही है। इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने बात की और कहा कि नरेश गोयल के मनी लांड्रिंग केस में 247 एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड जब्त हुए हैं, जिसमें एक कार्ड आपका भी है। डराया कि आपके विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट है। उसने गिरफ्तारी का वारंट और कुछ दस्तावेज वाट्सएप पर भेजे।

आरोपितों ने 14 से 18 दिसंबर तक पांच दिन तक कई लोगों से बात कराई, जो खुद को मुंबई ब्रांच, सीबीआइ, सीबीआइ फाइनेंस और ईडी के अधिकारी बता रहे थे। कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बहुत डर गई थीं। इसी बीच आरोपितों ने खातों की जांच के बहाने 18 दिसंबर को उनसे 32 लाख 31 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.