ब्रेकिंग न्यूज़

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-कसारदेवी सड़क पर पपरशैली के पास सोमवार देर रात नशे में धुत चार से पांच लोगों ने जमकर उत्पात मचाया।

आपस में भिड़े इन लोगों ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर दी, जिससे वाहन स्वामियों को नुकसान उठाना पड़ा और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नशेड़ियों के हंगामे से आसपास के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति बिगड़ती देख लोगों ने तुरंत पुलिस को 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उत्पात मचा रहे सभी आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है। पपरशैली निवासी बालम सिंह मेहरा ने बताया कि उनके सहित अन्य लोगों के दोपहिया वाहनों में तोड़फोड़ से नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ मुआवजा दिलाने की मांग की है।

वहीं, एनटीडी चौकी प्रभारी दिनेश परिहार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपित नेपाल निवासी बताए जा रहे हैं, जो यहां मजदूरी का कार्य करते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चालान पर चालान, फिर भी नहीं मान रहे लोग! छह साल में 8.38 लाख से ज्यादा चालान और 18 हजार वाहन सीज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.