ब्रेकिंग न्यूज़

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के जारा जिबली गांव स्थित डाकघर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में डाकघर की एक महिला कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीणों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। बहस के दौरान महिला कर्मचारी कथित तौर पर एक ग्रामीण से यह कहते हुए सुनाई देती है, “लड़की हूं, तुझे फंसा दूंगी”, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, विवाद आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कथित देरी से डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीनों से आधार कार्ड समेत जरूरी डाक लाभार्थियों तक नहीं पहुंचाई जा रही थी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण जब डाकघर पहुंचा तो उसे वहां कई आधार कार्ड पड़े मिले। इस पर उसने कर्मचारियों से सवाल किया कि इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज अब तक संबंधित लोगों तक क्यों नहीं पहुंचाए गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन और डाक विभाग की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल, 30 अगस्त 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.