ब्रेकिंग न्यूज़

बाइक सवार आईआईटी रुड़की के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत, वाहन की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा

रुड़की। बाइक सवार आईआईटी रुड़की के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। साथ ही घटना की सूचना आईआईटी प्रशासन और परिजनों को दी है।

शनिवार सुबह साढ़े चार बजे करीब थाना कलियर क्षेत्र में. कावड़ पटरी धनोरी  मोटरसाइकिल साइकिल सवार दो व्यक्तियों की मोटर साईकिल दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिली।

दोनों को गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों उत्तराखंड आई आईटी रुड़की के पीएचडी के छात्र थे।

मृतक शशि गौरव पुत्र शशि भूषण सिन्हा निवासी ग्राम धनामा थाना परवलपुर जिला नालंदा बिहार  व कमलेश मीणा पुत्र बाबू लाल मीणा निवासी नीम का थाना राजस्थान के निवासी थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ग्रामीण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की पहल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्कूल को दिए स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर सिस्टम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.