अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी 

अल्मोड़ा। बाडी छेना क्षेत्रांतर्गत खाई में गिरी कार,SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सात व्यक्तियों को बचाया सुरक्षित।

 डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बाडी छेना क्षेत्र में एक वाहन (UP 16 EK 2368) खाई में गिर गया है,जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ टीम निरीक्षक श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।
उक्त अर्टिगा कार बरेली से जागेश्वर जा रहा थी,जो अचानक अनियंत्रित होकर 65 मी0 गहरी खाई में गिर गई। उक्त कार में 07 लोग सवार थे जिसमें से 02 व्यक्ति स्वयं रोड हैड तक आ गए थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार में सवार अन्य व्यक्तियों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य सड़क तक लाया गया। 03 व्यक्तियों को हल्की छोटे आयी थी तथा 04 व्यक्ति गंभीर घायल थे।चारों घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अल्मोड़ा अस्पताल भेजा गया।
घायल व्यक्तियों का विवरण –
1-अमर शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 52 वर्ष निवासी बरेली।
2-सुरेश शर्मा पुत्र मोहनलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा।
3-दीपक शर्मा पुत्र यतेन्द्र शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी नोएडा।
4-प्रदीप शर्मा पुत्र ध्रुवेन्द्र शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा।
5-अंकित पुत्र अमरनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी बरेली।
6-आशु शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 32 वर्ष निवासी बरेली।
7-सुनील शर्मा पुत्र मोहनलाल निवासी वाराणसी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.