उत्तराखंड में नए साल में भी सड़क हादसे नहीं रुक रहे हैं।

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा बुधवार देर रात शनिदेव मंदिर के पास हुआ, जब हरियाणा के पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे।

उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिपाल पुत्र घांसीराम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की रामलीला में 43 वर्षों से मेघनाद का किरदार निभा रहे मिथिलेश पांडे, दमदार अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.