ब्रेकिंग न्यूज़
NEET-UG फर्जीवाड़े में SIT की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार; रुपये बरामदउत्तराखंड में 2027 से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, राम माधव प्रभारी तो बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहप्रभारी; चुनावी रणनीति को मिलेगी नई धारएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रत्याशियों के साथ बैठक में सख्त चेतावनीउत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तारमाँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान; श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से शहर में सनसनी फैल गई।

गुरुवार सुबह मंडी में काम करने पहुंचे मजदूरों और व्यापारियों ने दोनों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

मृतक युवक की पहचान शुभम टम्टा के रूप में हुई है। उसके ताऊ हरीश लाल के अनुसार शुभम छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह पूर्व में नशे की लत का शिकार हो गया था, जिसके चलते करीब पांच वर्ष पहले उसे कटघरिया स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था।

इलाज के बाद वह वहीं कर्मचारी के रूप में कार्य करने लगा और बाद में दूसरे नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलर के पद पर कार्यरत था। शुभम के पिता किशोरी लाल का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां की भी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।

वहीं मृतका की पहचान 19 वर्षीय लक्ष्मी पोखरिया के रूप में हुई है। उसके बड़े भाई सुरेश पोखरिया ने बताया कि लक्ष्मी आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर पर थी। उनके पिता हेमचंद्र पोखरिया नैनीताल जिले के ग्राम सभा मल्ली पोखरी में पुरोहित हैं।

लक्ष्मी पढ़ाई के लिए हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रह रही थी और एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। आर्थिक सहयोग के लिए वह एक मेडिकल स्टोर में भी काम करती थी। परिजनों ने दोनों के बीच किसी भी प्रकार के संबंध की जानकारी से इनकार किया है।

घटनास्थल के पास से पुलिस को शराब की बोतलें, सिगरेट के डिब्बे और स्नैक्स आदि सामग्री बरामद हुई है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आवश्यक नमूने कब्जे में लिए गए हैं।

पुलिस आत्महत्या, प्रेम प्रसंग और आपराधिक घटना सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। दोनों गल्ला मंडी क्यों पहुंचे थे, उनके बीच क्या संबंध था और घटना का वास्तविक कारण क्या है—इन सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन जारी है।

पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.