ब्रेकिंग न्यूज़

मंडी बाईपास पर जंगल की तरफ अंदर की ओर मिला छात्र का शव,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

हल्द्वानी। मंडी बाईपास की तरफ एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

घटना हल्द्वानी कोतवाली के अंतर्गत मंडी चौकी क्षेत्र का है। जहां पर एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र का शव मिला है।

सूचना मिलने पर तत्काल सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव समेत अन्य अधिकारी और मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गए है। जिसके बाद घटना स्थल को बारीकी से देखा गया है।

छात्र का शव मंडी बाईपास पर जंगल की तरफ अंदर की ओर मिला है, छात्र हल्दुचौड़ का रहने वाला है, जो कि निजी विश्वविद्यालय का छात्र है। मामला संदिग्ध है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, घटना स्थल से पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने कई एविडेंस और सैंपल जुटाए है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो आत्महत्याओं से सनसनी : प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.