नैनीताल के भीमताल में लेक स्कूल के पास शव मिलने से फैली सनसनी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। भीमताल लेक स्कूल के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त 58 वर्षीय महेश कुमार के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों को सिडकुल नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना स्थल पर मृतक के परिजन भी पहुँच गए।

उन्होंने महेश कुमार को नहर से बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महेश कल शाम से लापता थे, मृतक रेशम विभाग में कार्यरत थे। वहीं पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसओ जगदीश सिंह नेगी ने कहा स्थानीय लोगों की सूचना से एक व्यक्ति नाले में पड़ा है।
तुरंत मौके में पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को नाले से बाहर निकाला और नजदीकी चिकित्सालय में ले गए।

जहां डॉक्टर ने उन्हें के मृत घोषित कर दिया परिजनों का रो रो के हुआ बुरा हाल।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में दशहरे की रात दो अलग-अलग हादसों में दो युवाओं की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.