रानीखेत चिलियानौला नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत ने सातों सभासदों के साथ ली शपथ

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। चिलियानौला शिव मंदिर परिसर मे रानीखेत चिलियानौला नगरपालिका में नव निर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड सभासद के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिसमें सयुंक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद द्वारा अरुण रावत को अध्यक्ष पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी सातो वार्ड सभासदो को शपथ दिलाई। वही क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी सभासदो को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण रावत ने कहा कि जो भी समस्याओं के समाधान के लिए जनता ने मुझे चुना है, मेरा विज़न वही है, कि चिलियानौला क्षेत्र की जो भी समस्या हो उसका निवारण करूं, और क्षेत्र की जनता को एक स्वर्णिम चिलियानौला बना के दूगां तकि आगे भी लोग मुझे अपना आशीर्वाद और प्यार देते रहें।

उन्होने कहा कि अपनी नगर पालिका को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि नगर पालिका के जो काम अधूरे रह गए है, उन्हें पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कुणाल रोहिला, छावनी परिषद रानीखेत, अधिशासी अधिकारी दीपा परिहार, नगर पालिका, सीनियर सिटीजन अध्यक्ष चन्दन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा, जिला अध्यक्ष दीप भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमन्त रौतेला, राजेश रौतेला, हरीश मनराल, उमा रावत सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने दमुवाढूंगा में किया जनसंवाद, क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.