ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत अधिकांश मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। शनिवार को देहरादून में सुबह से तेज धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ रही हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

दूसरी ओर हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जिससे यहां गर्मी और उमस का असर और बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है। 23 जून के आसपास इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं, लेकिन उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने में अभी कुछ देरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का फिर कहर, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.