ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी: गन्ने के खेतों में छिपा तेंदुआ, बेरीपड़ाव क्षेत्र में दहशत; ड्रोन से सर्च के बाद भी नहीं आया पकड़ में, रातभर गश्त करेगी वन विभाग की टीम, वीडियो…सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मनहल्द्वानी में यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर फूंके प्रतीकात्मक पुतलेनैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग पर भारी मलबा, पुलिस की तत्परता से समय रहते बहाल हुआ यातायात; बड़ा जाम टलानैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा

सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने लूटी महफिल, सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

रिपोर्टर : गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया।

राधा-कृष्ण के सुंदर रूप में सजे बच्चे बेहद आकर्षक नजर आए। किसी ने सिर पर मोरपंख सजाया तो किसी ने हाथ में बांसुरी थामकर कान्हा का रूप धारण किया। वहीं नन्ही बच्चियां राधा रानी की वेशभूषा में बेहद मनमोहक नजर आईं। बच्चों की मासूम मुस्कान और मनमोहक अंदाज ने विद्यालय परिसर में मौजूद सभी लोगों को आकर्षित किया।

जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सुंदर झूले में विराजमान कराया गया और श्रद्धा एवं उत्साह के साथ झूला झुलाया गया। इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सेल्फी लेकर इस यादगार पल को कैमरे में भी कैद किया। नन्हे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर को उमंग और उल्लास से भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा प्रेम, मित्रता, सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। शिक्षकों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन बच्चों को कठिन परिस्थितियों में भी साहस, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चों ने विद्यालय के वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना विकसित करना भी रहा।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, सीनियर कॉर्डिनेटर ज्योति त्रिपाठी, मिडिल कॉर्डिनेटर अनीता बोरा, जूनियर कॉर्डिनेटर आशा जोशी सहित लता फर्त्याल, रूचि साह, विक्रम सिंह रावत, किरण मेर, पल्लवी जोशी, किरण रतूड़ी, शाहीन, पूजा आर्या, लवी जोशी, तुलसी, पूनम, रेनू एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें :  नेपाल-तिब्बत सीमा पर फिर मंडराया बड़ा खतरा, मलबे से बनी झील ओवरफ्लो; तिब्बत में बांध टूटा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.