हल्द्वानी।  पर्वतीय उत्थान मंच हल्द्वानी में विगत वर्षों की भांति श्री श्याम मित्र मंडली की टीम के द्वारा विशाल श्री श्याम संकीर्तन जागरण हुआ।

जिसमें विख्यात भजन सम्राट नंदकिशोर नंदू जी श्री श्याम बाबा के भजनों का गुणगान करते हुए “कीर्तन की है रात बाबा आज ठाणे आयो है””भरदे रे श्याम झोली “जैसे भजनों को सुनकर पूरा मैदान बाबा श्याम की मस्ती में झूमने लगा।

उनके साथ मुंबई के प्रख्यात गायक मनीष भट्ट जी ने “आजा तेरे दास पुकारे “और “गुड़ खाले कान्हा आँखों मे सुरमा थारे “और उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध भजन गायक विवेक शर्मा जी द्वारा अपनी प्रस्तुति “नाथ थारे सरन आयो रे “दी।

संकीर्तन महोत्सव में मुख्य रूप से श्री श्याम जी का भव्य दरबार(जींद हरियाणा वालों का) बाबा की भव्य जोत,और फूलों की सजावट, श्री श्याम रसोई भंडारा, छपन भोग, का विशेष आयोजन किया गया।

इस आयोजन में श्री श्याम प्रेमी तराई- भाबर से भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्री श्याम भक्त मंडली ,महिला मंडली हल्द्वानी सहित आसपास के समस्त श्याम प्रेमियों ने उपस्थित होकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बाबा का गुणगान सुनने के लिए सायं 7 बजे से उत्थानमंच में भारी भीड़ आयी, जो रात्रि 1 बजे तक बाबा के भजनों में झूमती गाती, नाचती रही।

श्री श्याम बाबा जी के संकीर्तन को सफल बनाने में शशि भूषण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुनील मित्तल, विपिन गुप्ता, अंकित पाल, गौरव अग्रवाल, हनी अग्रवाल, निशु अग्रवाल, नवीन भटेजा, सौरभ अग्रवाल, रवि पलड़िया, हर्ष वर्द्धन पांडे, सोनू बेलवाल, अनिल पाल, हर्षित पाल, राहुल भट्ट, संजीव कश्यप वैभव गुप्ता, प्रदीप गोयल,हेमंत अग्रवाल,महिला मंडली से मधु अग्रवाल, रश्मि गर्ग,द्रोपदी गोपाल, सीमा सिंघल, अलका अग्रवाल, मीतू मित्तल, सुषमा गुप्ता सहित श्री श्याम भक्त मंडली के सेवक देर रात्रि तक सेवा में लगे रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सेंट जॉन्स स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.