हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा भगवानपुर ब्लॉक में आज सप्तम दिवस की कथा का गुणगान किया गया।

आज प्रातः पूजन में आज के जजमान गोपाल सिंह तौलिया ,शोभा तौलिया,प्यूस तौलिया,सलौनी तौलिया द्वारा सर्वदेव पूजन किया गया।

कथा में व्यास गिरीशानंद जी द्वारा कहा कि अपने जीवन से भगवान की कथा को मत भूलना, ये कथा ही हमारे जीवन की व्यथा को सुखमय बनाती है,जब व्यथा को याद करते हो तभी कथा का स्मर्ण करो तो अपनी व्यथा भूल जाओगे।

हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे ने बताया कि कल कथा का विश्राम दिवस है, जिसमें प्रातः सर्वदेव पूजन और यज्ञ पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा।

आज ट्रस्ट की ओर से संस्थापक अध्यक्ष निर्मला रूवाली, कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली कोषाध्यक्ष हेम पंत,गीता जोशी,पंडित हेम सत्यबली, धीरज कनवाल, मनोज जोशी,पारस रूवाली, सहित भक्तगण मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पीआरडी जवानों का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो परिवार सहित देहरादून में होगी महारैली

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.