नैनीताल में श्री राम सेवक सभा द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। रामसेवक सभा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज देवी स्थापना के साथ कलश पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसके बाद महिलाओं ने कुमाऊनी वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुई।

कलश यात्रा रामसेवक प्रांगण प्रारंभ हुई मा नैना देवी मंदिर में होकर वापस राम सभा में संपन्न हुई।
सभा के महासचिव जगदीश चंद्र बवाडी ने कहा धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा द्वारा 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें अपने मधुर कंठ से देवेंद्र शास्त्री जी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों को कथा सुनाएंगे ओर अपनी मधुर वाणी सभी को संबोधित करेंगे।

बताएं कि उनका एक मकसद नैनीताल में बढ़ रही नकारात्मकताओं को दूर करना है जो नैनीताल में नकारात्मक चीज सामने आई है ।

उसको पूजा पाठ भागवत के माध्यम से सकारात्मक करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान अध्यक्ष में मनोज कुमार साह महासचिव जगदीश बवाडी,विमल चौधरी भुवन बिष्ट, देवेंद्र लाल साह मोहित शाह प्रोफेसर ललित तिवारी व स्थानीय महिलाएं मौजूद थी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, ITI गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार; 6 घंटे में पुलिस ने दबोचे आरोपी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.