नैनीताल न्यू क्लब ग्राउंड में ओपन टेनिस प्रतियोगिता में सिमेश्वर राज सिंह की टीम ने ट्रॉफी में किया कब्जा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल में 4th नैनीताल कप ओपन टैनिस प्रतियोगिता में शिवेश्वर राज सिंह की टीम ने पूरन सिंह बिष्ट की टीम को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा युवाओं और बच्चों को खेल से जोड़ो।

      नैनीताल के प्रतिष्ठित न्यू क्लब के कोर्ट में चतुर्थ ओपन टैनिस प्रतियोगिता अयोजित हुई। प्रतियोगिता का आज फाइनल खेला गया।

प्रतियोगिता के फाइनल में शिवेश्वर सिंह और पूरन सिंह बिष्ट की टीमें भिड़ी। प्रतियोगिता में नैनीताल और हल्द्वानी की 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में 6 सदस्य मौजूद थे।

आज खेले गए फाइनल मैच में शिवेश्वर सिंह की टीम ने पूरन सिंह बिष्ट की टीम को 4-0 से पराजित किया। टीम इवेंट के निर्णायक मैच में टीम शिवेश्वर और राजेंद्र की जोड़ी ने पूरन और वीरेंद्र की जोड़ी को 6-4 से पराजित किया।

फाइनल मुकाबले की मुख्य अतिथि नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने विजेताओं को पुरुस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों, आयोजकों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय स्तर पर नई प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलेगा।

ये बच्चे आगे चलकर नगर का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करेंगे। उन्होंने, बच्चों समेत युवाओं को अन्य खेलों की भांति इस खेल में भी रुचि दिखाने को कहा।

उत्तराखंड टैनिस एसोसिएशन के महासचिव सुमित गोयल और उपाध्यक्ष डी.एस.रावत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए न्यू क्लब और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन प्रत्येक वर्ष समय समय पर होने चाहिए।

इस मौके पर क्लब के सचिव रितेश साह, प्रतियोगिता के आयोजक सचिव अमर जगाती, दिग्विजय, कुंदन विष्ट, मुदित, मोहित, रोटरी क्लब के जे.के.शर्मा, ताल चैनल की ईशा साह, क्लब के सदस्य श्रीमती मोनिका साह, मालाश्री, उमेश त्रिपाठी, अंजू जगाती, गिरीश साह, मृणाल आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णयक योगेश साह और सुमित गोयल थे।

प्रतियोगिता के पारितोषक वितरण समारोह का संचालन अमित जोशी ने किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 6 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.