ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में निजी बाइक-स्कूटी से डिलीवरी और राइडिंग सेवा पर सख्ती, अब लेना होगा कमर्शियल नंबर; हजारों युवाओं के सामने बढ़ी चुनौतीतारीख पर तारीख से परेशान वादकारियों के लिए राहत: नैनीताल हाईकोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवादों तक होगा निस्तारण100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘हनुमान अंश’ : कैंची धाम पहुंचेंगी युवा निर्मात्री अनूप्रिया नागर, ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा का लेंगी आशीर्वादउत्तराखंड कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मोहर : MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड, सरकारी अधिवक्ताओं की फीस बढ़ोत्तरी से लेकर स्वास्थ्य, ऊर्जा, कारागार प्रशासन और विधिक माप विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरीआज का राशिफल : 12 अगस्त 2026

रुड़की। चारधाम यात्रियों से ग्रीन कार्ड के नाम अवैध वसूली कर रहे छह दलाल पुलिस ने हिरासत में लिये हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि चारधाम यात्रियों से दो हजार रुपये से लेकर चार हजार रुपये की वसूली की जा रही है।

शुक्रवार से चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। देश के कोने-कोने से यात्री आ रहे हैं। चारधाम यात्रा में आने वाले वाहन चालक अपने अपने ग्रीन कार्ड बनवा रहे हैं। जिससे कि जगह-जगह पर होने वाली चेकिंग के दौरान वह पूरे कागजात साथ रखने के बजाए ग्रीन कार्ड दिखा सकें।

एआरटीओ कार्यालय पर ग्रीन कार्ड के लिए बना है काउंटर

हरिद्वार रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय पर ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए एक काउंटर बना हुआ है। जिसमें छोटे वाहनों से साढ़े चार सौ रुपये तथा बड़े वाहनों से साढ़े छह सौ रुपये शुल्क लिया जा रहा है। वहीं चारधाम यात्रा के दौरान ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए काफी भीड़ लग रही है।

साथ ही लाइन में लगने और अन्य प्रक्रिया से बचाने के लिए एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलाल सक्रिय हो गये हैं। ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए चारधाम यात्रियों से दो हजार से लेकर चार हजार रुपये तक वसूल रहे हैं।

टीम को देखते ही दलालों में हड़कंप

रविवार को एक श्रद्धालु ने इसकी शिकायत पुलिस और एआरटीओ से की। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी और एआरटीओ एलविन रॉक्शी की टीम ने एआटीओ कार्यालय के बाहर छापा मारा। टीम को देखते ही दलालों में हड़कंप मच गया। कई दलाल वहां से भाग खड़े हुए।

पुलिस ने मौके से छह दलाल को हिरासत में लिया। इनके पास से दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय के अंदर जाकर ग्रीन कार्ड के लिए बनाये गये काउंटर को भी देखा।

प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करेगी। वहीं एआरटीओ एलविन रॉक्शी ने बताया कि चारधाम यात्रियों से ग्रीन कार्ड के नाम पर अवैध वसूली करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है।

दलालों को छुड़ाने को घनघनाते रहे फोन

पुलिस ने जब दलालों को हिरासत में लिया तो पुलिस के पास कई नेताओं के फोन आये। नेता इन दलालों को चेतावनी देकर छोड़ने की बात कहते रहे लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में दूसरे दिन भी ‘हनुमान अंश’ का निशुल्क प्रदर्शन, 300 से अधिक दर्शकों ने देखी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.