ब्रेकिंग न्यूज़

शुक्रवार दोपहर बाद गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली आदि जगहों में फिर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड लौट आई।

गंगोत्री धाम में करीब एक फीट बर्फ जम गई है। खरसाली गांव, जानकीचट्टी, नारायणपुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में भी बर्फबारी हो रही है।

चमोली में दो दिनों तक धूप खिलने के बाद शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद बदरीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

मलारी में पिछले 10 दिनों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। जिससे जोशीमठ-मलारी हाईवे पर करीब छह फीट तक बर्फ जम गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।चारधाम समेत हेमकुंड और औली में फिर बर्फबारी चारधाम समेत हेमकुंड और औली में फिर बर्फबारी चारधाम समेत हेमकुंड और औली में फिर बर्फबारी चारधाम समेत हेमकुंड और औली में फिर बर्फबारी चारधाम समेत हेमकुंड और औली में फिर बर्फबारी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.