सौम्या गर्ब्याल ने प्रथम प्रयास में ही प्रदेश में एसडीएम पद में  10वां स्थान प्राप्त किया।

उतराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार देर रात पीसीएस 2021 का अंतिम परिणाम जारी होने पर पिथौरागढ़ जिले के धारचूला सीमांत की दो होनहार बेटियों का चयनित होने पर खुशी की लहर छाई है।

लोगों ने दोनों बेटियों और उनकी परिजनों को बधाईयां दी।

व्यास घाटी के गर्व्यांग निवासी सौम्या गर्ब्याल (24) बिना किसी कोचिंग के प्रथम प्रयास में ही एसडीएम पद में चयनित हो गई है। उनकी माता बीना गर्ब्याल वर्तमान समय में नैनीताल में अभिसूचना विभाग में उपनिरीक्षक में कार्यरत है।

पिता देव सिंह गर्ब्याल पाईवेट नौकरी से रिटायर है। बड़ी बहन साक्षी गर्ब्याल बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पीओ के पद में कार्यरत रहे।

माता बीना गर्ब्याल ने बताया की सौम्या बिना कोचिंग के प्रथम प्रयास में ही एसडीएम पद में सफल हुई। प्रतिदिन आठ से 10 घंटे की सेल्फ स्टडी करती है।

उसकी कक्षा छह तक की पढ़ाई डॉन बोस्को स्कूल पिथौरागढ़ से और फिर हाईस्कूल हरमन माईनर स्कूल भीमताल और इंटर मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर और बीए ओनस डीयू कॉलेज दिल्ली से की है।

माता ने बताया की सौम्या का लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाना है। पूर्व में यूपीएससी परीक्षा के मैंस और इंटरव्यू भी दे चुकी है। वर्तमान में हल्द्वानी में यूपीएससी की तैयारी कर रही है।

दारमा घाटी के ग्राम सोन दुग्तू निवासी सुभांगी सोनाल राज्यकर अधिकारी पद में चयनित हुई है। सुभांगी के पिता रतन सिंह सोनाल माउंट एवरेस्ट विजेता 11वी वाहिनी आईटीबीपी सिक्किम में कार्यरत है।

माता उमा सोनाल एक गृहणी है। पिता ने बताया की सुभांगी वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी से मेनेजमेंट की पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी कर रही है। सुभांगी दो बार यूपीएससी की मैंस भी दे चुकी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक की मौत, दो गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.