ब्रेकिंग न्यूज़

एसपी सिटी हल्द्वानी ने देर रात हल्द्वानी क्षेत्र के थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दिए यह आवश्यक दिशा-निर्देश 

हल्द्वानी। बीती रात में एसपी सिटी हरबंस सिंह, द्वारा हल्द्वानी शहर के सभी थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। अलग–अलग ड्यूटी प्वाइंट तथा गस्त पर तैनात अधिकारी/कर्मियों को चेक कर वार्ता की गई। 

तिकोनिया तिराहे पर फ़ोर्स को ब्रीफ़ भी किया। निर्देशित किया कि सभी को नव वर्ष की पूर्व संध्या के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अवश्यकता है।

अराजक तथा हुडदंगियों पर पैनी नजर रखें। आवश्यक हो तो कठोर वैधानिक कार्यवाही भी करें। सभी को अपने–अपने क्षेत्र में प्रभावी गस्त करने तथा लगातार मूवमेंट में रहने के निर्देश दिए।

फोर्स को हिदायत दी गई की चोरी, गृह भेदन इत्यादि की कोई अप्रिय घटना घटित न हो। सभी अधीनस्थों को सर्दी के चलते ऐतियात बरतने के भी निर्देश दिए गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 27 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.