नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान गणेश की विधिवत पूजा कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की गई।

इस विशेष धार्मिक आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा विकासखंड के डालकन्या गांव निवासी विद्वान आचार्य पंडित नरेश चंद्र भट्ट ने निभाई। उन्होंने वैदिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार करते हुए पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान संपन्न कराया।

अनुष्ठान के दौरान भगवान श्री गणेश का पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार तथा देश के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण की कामना की गई। धार्मिक आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान गणेश की आराधना कर देश की समृद्धि और कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंडित नरेश चंद्र भट्ट द्वारा राजधानी नई दिल्ली में इस महत्वपूर्ण अवसर पर वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाने से देवभूमि उत्तराखंड और विशेष रूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा क्षेत्र के डालकन्या गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया है।

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहाड़ के एक छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण अवसर पर वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराना पूरे क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। इससे उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और वैदिक परंपराओं को भी देशभर में पहचान मिली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह पूजा-अर्चना धार्मिक आस्था के साथ-साथ उत्तराखंड की वैदिक परंपरा और संस्कृति की राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी का भी प्रतीक बनी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: रानीबाग-ज्योलिकोट एनएच बदहाल, गड्ढों से नाराज स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, एनएच कार्यालय में तालाबंदी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.