तेज रफ्तार कार ने मारी चार वाहनों को टक्कर, छह घायल, भीड़ ने चालक की कर दी कटाई

हरिद्वार। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार सवार ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत छह लोग घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने बीच सड़क पर कार सवार दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी।

घटना बीते देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कार रूड़की से भगवानपुर की ओर जा रही थी। तभी कार ने टेंपों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेंपों कार में फंस गया और उसकी चपेट में आने से एक स्कूटी सवार महिला और बच्चा भी घायल हो गए।

कुछ दूरी पर जाकर कार सवार लोगों ने कार में फंसे टेंपो को अलग किया और फिर से कार दौड़ने लगे।

भीड़ ने की युवकों की जमकर धुनाई

हड़बड़ी मे चालक ने रामनगर कोर्ट चौराहे के पास एक रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में दो अन्य वाहन भी आ गए।

इसके बाद रामपुर चुंगी पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को भी टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंची लोगों की भीड़ ने कार को रोककर उसमें बैठे दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी।

पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद भीड़ ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। अभी मामले में किसी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.