ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के प्राधिकारियों के साथ ठंडी सड़क का किया निरीक्षण

ठंडी सड़क की हर संभावित परिधि में स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए कार्यदाई विभाग के साथ मिलकर स्वयं मौके पर कर्रवाई मार्किंग

ठंडी सड़क हादसे के बाद एक्शन में पुलिस: घायल डॉ. हरभजन सिंह से मिले SSP, स्पीड ब्रेकर लगाने की मौके पर कराई मार्किंग

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।

बीते सायं अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से घायल हुए कृष्णा हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ. हरभजन सिंह का हालचाल जानने के लिए डॉ. मंजुनाथ टीसी , एसएसपी नैनीताल, स्वयं हल्द्वानी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे।

एसएसपी ने अस्पताल में भर्ती डॉ. हरभजन सिंह से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उपचार कर रही चिकित्सक टीम से स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी ली।हल्द्वानी : दुर्घटना में चोटिल कृष्णा हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ हरभजन सिंह की कुशल क्षेम जानने पहुंचे एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी

उन्होंने घायल डॉक्टर, उनके परिजनों और स्टाफ को हर संभव पुलिस सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि तेज रफ्तार बाइक चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर वाहन को सीज कर दिया गया है।

ठंडी सड़क का संयुक्त निरीक्षण

दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से एसएसपी ने प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ ठंडी सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित विभागों से वार्ता कर सड़क के संभावित संवेदनशील स्थानों—विशेषकर स्कूल और अस्पतालों के आसपास—स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने मौके पर स्वयं संभावित स्थानों की मार्किंग करवाई तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी और यातायात निरीक्षक को शीघ्र निर्माण प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान परितोष वर्मा (नगर आयुक्त हल्द्वानी), गोपाल सिंह चौहान (सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी), अमित कुमार (सीओ हल्द्वानी), PWD व नगर निगम के अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहे।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि रैश ड्राइविंग और रैश राइडिंग करने वालों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा अभियोग दर्ज किए जाएंगे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ठंडी सड़क पर भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधानसभा सचिवालय के बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई,2016 से पहले की नियुक्तियों का मांगा ब्योरा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.