ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर रामनगर क्षेत्र स्थित कोसी कैफे होमस्टे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

गंभीर आरोपों के चलते होमस्टे को सीज कर उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भेजी गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना रामनगर में 18 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के आधार पर एफआईआर संख्या 115/2026 व 116/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर गुमशुदा नाबालिगों की तलाश शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों नाबालिगों को कानिया स्थित कोसी कैफे होमस्टे के कमरों से बरामद किया गया। मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 64(1), 65(1) बीएनएस तथा POCSO Act की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रिमांड लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि होटल संचालक ने आगंतुक रजिस्टर में संबंधित व्यक्तियों की एंट्री नहीं की और न ही उनकी आईडी ली गई। निरीक्षण के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

पुलिस जांच में पीड़िताओं, गवाहों और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी ने नाबालिगों के ठहरने की सूचना दर्ज नहीं की और पहचान पत्र भी नहीं लिए, जिससे यह स्थान अवैध गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था।

उक्त होमस्टे का पंजीकरण जिला पर्यटन अधिकारी नैनीताल द्वारा किया गया था, जबकि वर्तमान में इसका संचालन मो. अदनान द्वारा किया जा रहा था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होमस्टे को सीज कर दिया है और संबंधित प्राधिकारी को उसका लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भेज दी है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  लालकुआं में श्रद्धा-भक्तिभाव से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, दुग्धशाला प्लांट की मशीनरी का विधिवत पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.