ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

नव वर्ष के आगमन हेतु आयोजित उत्सवों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए एसएसपी नैनीताल ने फील्ड में उतरकर परखी सुरक्षा एवम् यातायात व्यवस्था

पुलिस बलों को मुस्तादी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश

 नैनीताल। 31 दिसंबर और नव वर्ष उत्सव के सकुशल एवं शांतिपूर्वक आयोजन के लिए  प्रहलाद नारायण मीणा एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा जनपद के सभी पर्यटन स्थलों, मुख्य चौराहा, पार्किंग स्थलों, जिले के बोर्डरों एवं सार्वजनिक स्थानों में सुदृढ़ सुरक्षा एवम् सुगम यातायात व्यवस्था के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेने आज एसएसपी नैनीताल जिले के नैनीताल, रूसी, मंगोली, भवाली, भीमताल, कैंची जैसे अनेक पर्यटन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए:–

▪️ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी/कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करें।

▪️ड्यूटीरत पुलिस बल, अपने उच्च अधिकारियों से परस्पर संपर्क में रहें।

▪️मुख्य चौराहों एवं यातायात ड्यूटी पर लगे पुलिस बल पर्यटन एवम् वाहनों की अधिकता के मद्देनजर ही ट्रैफिक छोड़ें। ट्रैफिक प्लान के अनुसार प्रभावी यातायात व्यवस्था स्थापित करें।

▪️ समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए संदिग्धों, हुडदंग मचाने वाले तथा अराजक तत्वों पर भी पैनी नजर रखें। पर्याप्त चेकिंग और फ्रिस्किंग करते रहें तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी करें।

▪️ सभी संचार उपकरण सही हालत में रखें। नगर नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित करे। आवश्यकतानुसार उच्च अधिकारियों को सूचित करें।

▪️देश–विदेश से घूमने आ रहे सभी आगंतुकों तथा स्थानीय लोगों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करें। नैनीताल पुलिस की बेहतर छवि को उजागर करें।

जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों ( विशेषकर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची, मुक्तेश्वर आदि) में नव वर्ष मनाने के लिए आ रहे सभी आगंतुकों से अपील है कि नैनीताल पुलिस द्वारा समय–समय पर जारी ट्रैफिक अपडेट्स तथा यातायात प्लान को देखकर ही यात्रा करें। नव वर्ष के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए एसएसपी प्रहलाद मीणा ने परखी सुरक्षा एवम् यातायात व्यवस्था नव वर्ष के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए एसएसपी प्रहलाद मीणा ने परखी सुरक्षा एवम् यातायात व्यवस्था

नव वर्ष के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए एसएसपी प्रहलाद मीणा ने परखी सुरक्षा एवम् यातायात व्यवस्था

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.