ब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिगों के वाहन चलाने पर SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा सख्त, लगातार कार्यवाही जारी

मल्लीताल पुलिस ने अभिभावक के विरुद्ध किया अभियोग पंजीकृत

नैनीताल। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम /यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल श्री हेम चंद पंत मय पुलिस टीम चैकिंग के दौरान घोड़ा स्टैंड बारपथ्थर मल्लीताल के पास
चैकिंग के दौरान 3 बच्चे एक मोटरसाइकिल UK04E9957 पर सवार होकर मल्लीताल की ओर जा रहे थे। वाहन चालक की उम्र 15 वर्ष बताई गई और बताया कि वे हाईस्कूल का के छात्र है।
उक्त वाहन को सीज कर ₹34500 का चालान मा0न्यायालय किया गया।
बालक के पिता द्वारा नाबालिग को वाहन चलाने देने पर एमवी एक्ट की धारा 199 ए के तहत अपराध है
उक्त सम्बन्ध में वाहन स्वामी के विरुद्ध मल्लीताल थाने में धारा 199ए के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

SSP नैनीताल की अपील
सभी नागरिकों से अपील है कि कृपया नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। यह एक दंडनीय अपराध है और इसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएँ हो सकती हैं, जिससे न केवल बच्चों की जान को खतरा हो सकता है, बल्कि दूसरों की जान भी प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  संस्कृत सप्ताह के तहत संस्कृत विभाग में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.