पुलिसिंग में बेहतर नतीजे दो या कार्यवाही के लिए तैयार रहो, SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने अपराध समीक्षा में चेताया

गुमशुदा नाबालिक बच्चों की सकुशल बरामदगी, पर्यटन सीजन में यातायात दुरुस्त करने, न्यायालय सम्बन्धित प्रकरणों में गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही के दिये निर्देश

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस लाईन नैनीताल के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान सर्वप्रथम अधिकारियों तथा कर्मचारियों का सम्मेलन लेते हुए उनकी समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं का निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात गत माह में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए निम्न निर्देश निर्गत किये गए।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने की अपराध समीक्षा! पुलिस कर्मियों को दी चेतावनी,पुलिसिंग में बेहतर नतीजे दो या कार्यवाही के लिए रहो तैयार

■ नाबालिक बच्चों की गुमशुदगी में लाए तेजी
सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि नाबालिक बच्चों की गुमशुदगी मामलों को प्राथमिकता के आधार लिया जाय, इसे सभी अपनी जिम्मेदारी समझे तथा ऐसे मामलों को गम्भीरता से लेकर बरामदगी के प्रयास करें।

■ पुलिसिंग करें दुरूस्त
सभी अधिकारी/कर्मचारी पुलिसिंग दुरूस्त करें, तथा मफरूर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/पतारसी को मजबूत करें, इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र के वांछित अपराधियों की सूची तैयार कर कार्यवाही करें, साथ ही पुलिस को प्राप्त होने वाली गुप्त सूचनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर ईनाम घोषित करने की प्रक्रिया अपनाते हुए गिरफ्तारी के प्रयास किये जाय।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने की अपराध समीक्षा! पुलिस कर्मियों को दी चेतावनी,पुलिसिंग में बेहतर नतीजे दो या कार्यवाही के लिए रहो तैयार

■ वारंट/ NBW तामील पर विशेष जोर
मुख्यालय द्वारा संचालित अभियान के तहत लंबित NBW पर त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय, कुर्की की कार्यवाही में कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी, वारंट तामील में शिथिलता पर जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

■ ऑपरेशन सेनेटाईज के अन्तर्गत करें कार्यवाही
सभी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में बिना सत्यापन तथा अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों के विरूद्ध ऑपरेशन सेनेटाईज के अन्तर्गत चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने की अपराध समीक्षा! पुलिस कर्मियों को दी चेतावनी,पुलिसिंग में बेहतर नतीजे दो या कार्यवाही के लिए रहो तैयार

■ यातायात व्यवस्था का करें उचित प्रबन्ध
गोष्ठी के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा पर्यटन सीजन शुरू होने के दृष्टिगत वाहनों की आवजाही बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इस हेतु उचित यातायात प्रबन्धन व प्रमुख मार्गों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने, अवैध पार्किंग पर सख्त कार्यवाही करने व प्रवेश तथा निकास मार्गों की स्पष्ट व्यवस्था के साथ समय से यातायात प्लान जारी करने के निर्देश दिए गए।
ट्रैफिक ड्यूटी में लगे/अन्य कर्मचारियों को पर्यटकों के साथ शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुलिस की सकारात्मक छवि बनी रहे।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने की अपराध समीक्षा! पुलिस कर्मियों को दी चेतावनी,पुलिसिंग में बेहतर नतीजे दो या कार्यवाही के लिए रहो तैयार

■ शिकायतों/लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण
आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत हो तथा लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करें।

■ चोरी व चैन स्नेचिंग मामलों में त्वरित कार्यवाही
चेन स्नेचिंग तथा घरों में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में गश्त तथा चौकसी बरतने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

■ युवाओं को नशे से बचाने के लिए उठाएं कदम
SSP ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने और *नशे के सौदागरों के विरूद्ध* कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

■ साईबर ठगी के मामलों को गंभीरता से लेकर करें कार्यवाही
आगामी पर्यटन सीजन के दृष्टिगत ऑनलाईन होटल बुकिंग के नाम पर भी धोखाधड़ी की सम्भावनाएं अधिक बढ सकती है, जिस कारण पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस सम्बन्ध में साईबर सेल से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। होटल मालिकों को भी सतर्क करने के निर्देश दिए गए।

■ सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जाए
सभी अधिनस्थों को सोशल मीडिया पर धार्मिक और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा अपराधों से निपटने हेतु नई रणनीति बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया, एसएसपी ने दो टूक कहा कि अपराध अव्यवस्था या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी थाना प्रभारियों को सख्ती से निर्देशित किया कि स्थिति को सुधारने हेतु तत्परता से कार्य करें।
मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी क्राईम / यातायात नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, सीओ सिटी हल्द्वानी  नितिन लोहनी, सीओ नैनीताल प्रमोद साह, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ रामनगर श्री सुमित पाण्डेय, निरीक्षक एलआईयू  जितेन्द्र कुमार उप्रेती,आर0 आई0 रेडियो  राजकुमार बिष्ट सहित सभी थाना/चौकी/शाखा/ यातायात/ सीपीयू प्रभारी एवम अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में दशहरे की रात दो अलग-अलग हादसों में दो युवाओं की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.