हल्द्वानी। श्री सिद्धेश्वर महादेव,बालक बाबा आश्रम नीलियम कालोनी में  आयोजित हो रही।

श्रीराम लीला के सप्तम दिवस महंत श्रद्धेय धनंजय महाराज जी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात मंचन प्रारंभ हुआ।
सप्तम दिवस में सीता हरण,सबरी मिलन तथा बाली बध का कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया।
श्री सिद्धेश्वर महादेव रामलीला कमेटी के तत्वावधान में यह रामलीला प्रतिवर्ष सर्वप्रथम आयोजित की जाती है। तथा हल्द्वानी के हर क्षेत्र से दर्शक इस ऐतिहासिक रामलीला को देखने आते हैं।
इस दौरान कमेटी के संरक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद जोशी,अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,महामंत्री नित्यानंद जोशी, कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर सनवाल,मंत्री प्रकाश बेलवाल, उपाध्यक्ष बी.एस. कुलश्रेष्ठ,मनोज पाण्डे,आडिटर एन.के.कुलश्रेष्ठ,प्रबंधक राजेन्द्र नेगी, मनोज जोशी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक की मौत, दो गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.