ब्रेकिंग न्यूज़

कुमाऊं मंडल विकास निगम की काठगोदाम एवं हल्द्वानी इंडने गैस ऐजेंसी एवं आश्रीबाद इंडने गैस ऐजेंसी का दिनाक 6 अप्रैल का रोस्टर तथा क्षितिज इंडने द्वारा 5 अप्रैल के रोस्टर जारी किया गया है।

नैनीताल। एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और शत-प्रतिशत होम/स्पॉट डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद में त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) का गठन किया गया है, जो लगातार गैस एजेंसियों की निगरानी कर रहा है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम की काठगोदाम एवं हल्द्वानी इंडेन गैस एजेंसी और आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी द्वारा 6 अप्रैल का रोस्टर जारी किया गया है, जबकि क्षितिज इंडेन गैस एजेंसी ने 5 अप्रैल का रोस्टर जारी किया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को जनपद में 7709 घरेलू और 112 व्यावसायिक सिलेंडर प्राप्त हुए। इनमें से 8115 घरेलू और 439 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति की गई। वर्तमान में जिले में 5916 घरेलू और 1989 व्यावसायिक सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।

प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 08942-231179, 05842-231178 और व्हाट्सएप नंबर 8272080884 पर शनिवार को गैस आपूर्ति से जुड़ी 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित एजेंसियों को भेजकर समाधान कराया गया।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 25 उपभोक्ताओं ने व्हाट्सएप के माध्यम से बुकिंग के बाद भी गैस न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

क्यूआरटी टीम द्वारा अब तक 85 गैस एजेंसियों, 95 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और 90 डिलीवरी वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान 4 एफआईआर दर्ज की गईं, साथ ही 12 घरेलू, 28 व्यावसायिक और 22 छोटे सिलेंडर तथा एक पिकअप वाहन जब्त किया गया।

महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम के स्तर से हल्द्वानी के सरस मार्केट में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां से उपभोक्ताओं के नाम वाली पर्ची के आधार पर गैस वितरण किया जा रहा है, ताकि पहले बुकिंग कराने वालों को प्राथमिकता मिल सके।

इंडेन गैस सर्विस ने 4 अप्रैल से “फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट” (FIFO) नीति लागू करते हुए बुकिंग तिथि के अनुसार चरणबद्ध गैस वितरण शुरू कर दिया है।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि गैस कालाबाजारी, डायवर्जन या रिफिलिंग से संबंधित किसी भी शिकायत की सूचना तुरंत हेल्पलाइन या व्हाट्सएप पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।नैनीताल में गैस कालाबाजारी पर सख्ती: 4 FIR, सैकड़ों सिलेंडर जब्त; गैस ऐजेंसी का 5 व 6 अप्रैल का रोस्टर जारी नैनीताल में गैस कालाबाजारी पर सख्ती: 4 FIR, सैकड़ों सिलेंडर जब्त; गैस ऐजेंसी का 5 व 6 अप्रैल का रोस्टर जारी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हरित पहल और सतत विकास पर संवाद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.