ब्रेकिंग न्यूज़

अब नहीं बचेगा नशे का कारोबार — SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० का बड़ा संदेश, जनपद की कमान संभालने के बाद 4 महीने में 55 तस्कर भारी बरामदगी के साथ गिरफ्तार

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने करीब 36 लाख रुपये कीमत की 121 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई 22 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड, बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस को देख संदिग्ध गतिविधि दिखाने पर युवक को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद उमेर (24 वर्ष), निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (वर्तमान पता टांडा, शेखपुरा) के रूप में हुई है।

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 31/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री के ‘ड्रग फ्री देवभूमि मिशन’ को धरातल पर उतारने के लिए जनपद में लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नवंबर माह से अब तक नैनीताल जिले में 55 नशा तस्करों के खिलाफ 44 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 7.96 किलो चरस, 768.32 ग्राम स्मैक, 83 किलो गांजा, 180 नशीली गोलियां, 24 कैप्सूल और 993 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

अन्य बड़ी कार्रवाइयां:

रामनगर: 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

लालकुआं: 7.68 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

इस सफल ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा (SOG) और कांस्टेबल संतोष बिष्ट (SOG) शामिल रहे। उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को ₹2000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और नैनीताल को पूरी तरह नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल: 16 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.