ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। प्रदेशभर के कॉलेज में छात्र संघ चुनाव लड़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने चुनाव की तिथि घोषित कर दी है प्रदेशभर में छात्र संघ चुनाव सात नवंबर को होंगे। 

उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक प्रदेशभर के कॉलेजों में एक ही दिन चुनाव संपन्न कराये जाएंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीएस सूंठा ने सभी शासकीय व अशासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को चुनाव कराने का आदेश भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 7 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.