ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी। सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच को लेकर गठित विशेष जांच टीम (SIT) के अध्यक्ष एवं आईजी एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणें सोमवार को टीम के साथ काठगोदाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल (क्राइम सीन) का गहन निरीक्षण किया।

एफएसएल टीम के माध्यम से मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए, वहीं प्रकरण से जुड़े स्वतंत्र गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

SIT चीफ श्री भरणें ने जांच की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की निष्पक्षता, पारदर्शिता और साक्ष्यों की शुचिता बनाए रखने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ऊधमसिंहनगर पुलिस कार्यालय, थाना आईटीआई, चौकी पैगा सहित अन्य संबंधित कार्यालयों व शाखाओं में उपलब्ध प्रकरण से जुड़े सभी अभिलेखों एवं दस्तावेजों को संरक्षित किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना न रहे।

जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SIT टीम के अतिरिक्त स्थानीय पुलिस को पीड़ित परिवार अथवा किसी भी गवाह से अनावश्यक संपर्क न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, शिकायतकर्ता, पीड़ित परिवार एवं गवाहों की सुरक्षा को देखते हुए पीड़ित परिवार के आवास पर अन्य जनपदों से पुलिस सुरक्षा गार्द तैनात की जा रही है।

प्रकरण के तकनीकी पहलुओं की गहन जांच के लिए SIT टीम में 6 पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिनका विवरण इस प्रकार है—

उप निरीक्षक हेमन्त कठैत – थाना लोहाघाट

उप निरीक्षक सोनू सिंह – एएनटीएफ

उप निरीक्षक राधिका भण्डारी – थाना चम्पावत

हेड कांस्टेबल विनोद यादव – थाना बनबसा

हेड कांस्टेबल कमल कुमार – थाना टनकपुर

कांस्टेबल गिरीश भट्ट – सर्विलांस सेल, टनकपुर

देर सायं SIT टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान SIT चीफ श्री नीलेश आनन्द भरणें ने आश्वस्त किया कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है और इसकी जांच तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल निरीक्षण के उपरांत थाना आईटीआई में पंजीकृत एफआईआर को थाना काठगोदाम स्थानांतरित किया जा रहा है, ताकि विवेचना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। प्रकरण में विधिसम्मत और सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन शुरू, राहुल गांधी पर मुकदमा वापस लेने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.