उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में हाल ही में हुए मॉनसून सत्र के विवाद को लेकर हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुमित ह्रदयेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नियम 310 के तहत चर्चा की मांग की थी। लेकिन सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होने दी उन्होंने बताया कि सदन में हंगामे के दौरान कांग्रेस विधायकों पर तोड़फोड़ के झूठे आरोप लगाए गए।

जबकि कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर का फेसबुक लाइव किया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई सुमित ह्रदयेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जल्द ही पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है ।

इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है और जल्द इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी उन्होंने नैनीताल में पंचायत चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायकों से हुई मारपीट का मुद्दा भी उठाया।

उनका कहना है कि सरकार इस मामले में बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने नैनीताल के एसएसपी और जिलाधिकारी को हटाने की मांग की थी, लेकिन सदन में भी इस पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।
सुमित ह्रदयेश का कहना है कि इन सभी मुद्दों से साफ है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है और संवेदनहीन रवैया अपना रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला जज के अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर FIR; सुनसान गली में ले जाकर धमकाने का दावा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.