हल्द्वानी। योगी अखाड़ा के सानिध्य में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सनातनी सेवा समिति उत्तराखंड के गौशाला एवं धर्मशाला में सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें योगी अखाड़ा के सदस्य एवं सनातनी सेवा समिति के सदस्यों द्वारा प्रातः रूद्राभिषेक किया गया एवं सायं 5 बजे से सुन्दरकांड पाठ किया गया।
बताना चाहेंगे कि सनातनी सेवा समिति उत्तराखंड के तत्वावधान में विश्व शान्ति, गौमाता को राष्ट्र माता एवं सनातन राष्ट्र घोषित करने हेतु 33 करोड़ जाप महायज्ञ (389448 जाप पूर्ण) एवं 108 भागवत कथा (13 कथा पूर्ण) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी सनातनी भाईयों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं।
सनातनी सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया की हम समिति के माध्यम से हम सम्पूर्ण भारतवर्ष में सनातन एकता यात्रा चला रहे हैं जो 23/07/2023 से विश्व शान्ति एवं गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने के उद्देश्य से चल रही है जिसमें हम मंदिर गुरुकुल और गौशाला के लिए कार्य कर रहे हैं।
आयोजन में जिला संगठन मंत्री भूपेश गुणवन्त, भरत चन्द्र जोशी, कैलाश गुणवन्त, मनोज कांडपाल, पुष्कर जोशी, अर्जुन गंगवार, मनीश गंगवार, गिरीश जोशी, चन्द्रशेखर पांडे, सार्थक , भगवत सिंह रावत आदि थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- “अगर मेरी बेटी…”

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.